नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने निर्देश दिया है कि 25 अक्टूबर से दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर पीयूसी सर्टिफकेट के बिना पेट्रोल और डीजल नहीं दिए जाने का फैसला सुनाया गया है। केजरीवाल सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण, परिवहन और यातायात विभाग के अफसरों की एक बैठक 29 सितंबर को बुलाई गई थी। बैठक के दौरान इस योजना को लागू करने के तौर तरीके पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी के लिए काफी हद तक वाहनों से होने वाला उत्सर्जन जिम्मेदार है। जिसे कम करना जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 25 अक्टूबर से वाहन के पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी विभागों को भी अपने वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र की जांच कराने की सलाह दी गयी है।
केजरीवाल सरकार का बड़ा फ़ैसला,इस सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल

