नई दिल्ली : भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें आज दो बड़े फैसले लिया गए हैं जिसका ऐलान भी हुआ है। इसी कड़ी में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदल लेने का फैसला लिया है। अब इसे पीएम म्यूजियम के नाम से पहचाना जाएगा। इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की सभी यादो को रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन किया जाएगा। एक मीडिया खबर के अनुसार, आज हुई इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सभी सांसदों से कहा कि एनडीए सरकार ने 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। पीएम ने कहा कि हम सभी पीएम के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है।
15 मार्च को हुई बैठक-
इस निर्णय के लिए इससे पहले भी चर्चा हो चुकी हैं। 15 मार्च को भी भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी ने अपने सांसदों को राजनीति के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई थीं। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और इसके खिलाफ हमें लड़ना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी वजह से है कि कई सांसदों के बच्चों को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिला।
केंद्र सरकार ने क्या लिया बड़ा फैसला ?,ये बात आई सामने

