मुंबई : सलमान खान के रियेलिटी शो बिग बॉस 16 का प्रीमियर आज है. इस सीजन में कई बदलाव किये गये हैं जिसने पहले से ही लोगों के बीच एक बज क्रियेट किया है. इस बार का थीम सर्कस है और घर में पहली बार चार बेडरूम बनाये गये हैं। वीकेंड के वार के दिनों में भी बदलाव किये गये हैं। अब सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे। शो के प्रोमो जारी कर दिये गये हैं जिसमें कंटेस्टेंट की हल्की झलक दिख रही हैं।
शो के पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक हैं और सलमान ने कुछ दिनों पहले ही उनके नाम की घोषणा की है. दर्शकों को कुछ ही देर में उन सभी कंटेस्टेंट के नाम पता चल जाएंगे।अब्दू रोजिक के बारें में बता दें कि वो दुनिया के सबसे छोटे सिंगर कहे जाते हैं। अब्दू तजाकिस्तान के रहनेवाले हैं और वहां एक फेमस सिंगर और रैपर हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है जिसका नाम अवलोद मीडिया है जिसके 5,80000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

