नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने बीते दिन गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया था केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी।
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब के मोहाली में विरोध प्रदर्शन किया है और साथ ही आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है। दिल्ली में जाम से बुरा हाल है क्यूंकि आप कार्यकर्ता सड़कों पर हज़ारों की संख्या में उतर आए हैं।
क्या बोले अन्ना ?
अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। वो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे हम आवाज उठाते थे। वो शराब नीति बना रहा है। इसका दुख हुआ। सत्ता के सामने कुछ नहीं है। कानून के तौर पर जो होगा, वो होगा, सरकार देखेगी। अरविंद केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा।पुलिस ने आप की दिल्ली मंत्री आतिशी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।