कनाडा ने इस आधार पर लगाया भारत पर निज्जर की हया का आरोप ,खबर पढ़े !

गौरतलब है कि कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई जिसके बाद कनाडाई पीएम इसमें भारत का हाथ होने की बात कह रहे हैं। इसमें भारत के शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में कनाडा जरूरी सबूत देने में नाकाम रहा है। इन सब के बीच अब कनाडा की कुछ मीडिया ख़बरों के मुताबिक़, कनाडा ने कुछ भारतीय अधिकारियों की बातचीत को इंटरसेप्ट किया है और उसी के आधार पर उसने भारत पर लगातार बयानबजी की की है। ये भी बताया गया है कि इस निगरानी के काम में एक पश्चिमी देश ने भी कनाडा की मदद की है।

आरोप का कारण –

 कनाडा की न्यूज़ में बीते दिन दावा किया गया कि कनाडा की जांच एजेंसियों ने महीने भर की जांच के बाद मानवीय और सिग्नल संबंधी खुफिया जानकारी को निकाला है जिसमें सामने पाया कि भारतीय अधिकारियों, जिनमें भारतीय राजदूत भी शामिल हैं, उनके बीच हुई बातचीत को इंटरसेप्ट किया गया। उसी के आधार पर कनाडा नै भारत पर ये संगीन आरोप लगाया है। पश्चिमी देश ने भी इस काम में कनाडा की मदद की है।

कनाडा पीएम टूडो ने ये भी कहा है कि “मैं आपको सुनिश्चित कर सकता हूं कि हाउस ऑफ कॉमन्स में लगाए गए आरोप किसी हल्के तरीके से नहीं लगाए गए बल्कि पूरी गंभीरता से यह बात की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *