बर्लिन : आज देश के प्रधानमंत्री यूरोप यात्रा के दूसरे दिन डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचे हैं। वे डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। वे बाद में व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और रात के खाने के लिए क्वीन मार्ग्रेथे से मिलेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने अपना पहला दिन जर्मनी में बिताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप में अपने दूसरे दिन के दौरे में डेनमार्क जाएंगे जहां वह राजधानी कोपेनहेगन में डेनमार्क की महरानी मार्गरेट II से मिलेंगे और उनके संग डिनर भी करेंगे।
भारत-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे, शाम को क्वीन संग डिनर

