रूस-यूक्रेन का विवाद अब घमासान की तरफ है। जिसके चलते आज यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से अचानक हमला हुआ है। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लगी है। रूस का यूक्रेन पर गोलीबारी का सिलसिला जारी है। इस बीच कीव में एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल हो गया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का कहना है कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने का प्रयास जारी है।
रूस में 130 रूसी बसें तैयार-
रूस में 130 रूसी बसें तैयार की गई हैं। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने बताया कि, 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खार्किव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं।
देश के पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा था, जिससे भारतीय छात्रों को निकला जा सकेगा।
भारतीयों को बनाया बंधक- पुतिन
यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है।

