परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैन्स को है बेसब्री से इंतज़ार लेकिन अब ये इंतज़ार ख़त्म होने ही वाला है। जी हाँ आज दोनों उदयपुर शादी के लिए रवाना हो चुके हैं। फैंस इनकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं राघव और परी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन दिल्ली में हुए। दिल्ली में अरदास, कीर्तन और सूफी नाइट्स होने के बाद अब उदयपुर में कल 23 सितंबर से शादी की के फंक्शन शुरू होने वाले है। एयरपोर्टर पर दोनों को स्पॉट किया गया। दोनों ही अपने परिवार के साथ उदयपुर के लिए निकले हैं। एयरपोर्ट पर परी के साथ उनके पापा भी नजर आए। परिणीति और राघव दोनों का सादगी भरा अंदाज काफी पसंद किया गया। एयरपोर्ट पर दोनों नज़र आए। लाल रंग की ड्रेस में परी काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं ब्लैक टीशर्ट और डैनिम जींस में राघव भी स्मार्ट लग रहे थे। दोनों के दोस्त और रिश्तेदारों का भी उदयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कल यानि 23 सितंबर से उदयपुर में शादी की रस्में शुरू होने वाली हैं।कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचेंगी, शादी पंजाबी रीति रिवाज से की जाएगी, जहां मेहमान जबरदस्त टेस्टी पंजाबी फ़ूड का लुत्फ़ उठा,वहीं राजनीतिक घराने से भी तमाम लोग शादी में आने वाले हैं।
शादी के बंधन में बंधने को उदयपुर पहुंचे परी-राघव

