राहुल गांधी बनें कुली, उठाया यात्रियों का सामान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुरूवार आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिले और उनसे बातचीत कर उनकी परेशानियों के बारे में जाना। उनकी परेशानियों को सुना इतना ही नहीं  बल्कि राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान उठाया और सर पर रखा। जिसका वीडियो सामने आया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, अगस्त के महीने में कुलियों ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसका एक वीडियो सामने आया था और अब राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की और वीडियो में राहुल गांधी कुली की ड्रेस पहन यात्रियों का सामान सिर पर उठाकर ले जाते दिखे हैं।

कुछ कुली उनके साथ चल रहे हैं। जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों मिले भी हैं। वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *