नई दिल्ली : दिवाली और गोवर्धन पूजा के बाद आज भाई-दूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज भाइयों की लम्बी आयु और स्वास्थ्य के उद्देश्य से बहने उनका तिलक करती है। इस दिन भाई बहनों से मिलने उनके घर जाते हैं और बहने भी भाइयों का तिलक करती है और उनकी लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना करती है। . वहीं, भाई भी बहनों के प्रति प्रेम दर्शाते हुए उन्हें तरह तरह के उपहार देते हैं। पुरानी मान्यताओं के अनुसार भाई दूज त्यौहार को यम द्वितीया नाम से भी जाना जाता है।
कहा जाता है कि इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है। इस दिन सांयकाल के समय बहनें यमराज से अपने भाइयों की लम्बी आयु के की कामना करते हुए दिया जलाती हैं , और इस दिये को घर के बाहर रखती हैं और यह भी कहा जाता है कि इस समय अगर आसमान में चील उड़ता दिखाई दे तो अत्यंत शुभ माना जाता है , इसका मतलब यह होता है कि ऐसे में भाई की लंबी आयु के लिए की गई कामना पूर्ण हुई यमराज ने कहते हैं चील जाकर यमराज को बहनों का संदेश बताते हैंदेते हैं।
आइए जानते हैं भाई दूज का शुभ मुहूर्त :
भाई दूज का त्योहार आज यानी 6 नवंबर 2021, दिन शनिवार को है , तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक है। यह अवधि 2 घंटे 11 मिनट की है।

