राहुल गांधी का जनसैलाब पहुंचा मुलागुमूदु,कल केरल में होगा आगाज़

नई दिल्ली : कांग्रेस की  “भारत जोड़ो यात्रा”का आज चौथा दिन है। जिसके तहत आज शनिवार को राहुल गांधी की इस पद यात्रा को लेकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी के मुलागुमूदु से हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ लोगों का हुजुम दिखाई दिया। यात्रा के दौरान कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया है। 19 सितंबर को प्रियंका गांधी के भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है।  राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत श्रीपेरंबदूर से की थी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हैं।

यहीं पर तीन दशक पहले एक आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। पिता के स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपा गया था। 
कल केरल में भारत यात्रा का प्रवेश –

पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुँच रही है जिसके बाद 18 दिनों तक राज्य से 30 सितंबर को कर्नाटक जा पहुंचेगी।  उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *