दुबई : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत ने स्कॉटलैंड को बुरी तरह हराया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। और इंडिया के गेंदबाज़ों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम को 85 रन पर ही ढेर कर दिया। और ज़वाब में इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन रोहित शर्मा और केएल राहुल की धमाकेदार बैटिंग की बदौलत इंडिया ने मात्र 39 गेंदों में ही लक्ष्य हांसिल कर लिया।
भारत की तरफ से रवींद्र जाडेजा और मोहम्मद शामी ने 3-3 विकेट लिए वहीं जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए । और इस मैच के बाद जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं , वहीं बल्लेबाज़ी में केएल राहुल ने महज 18 गेंद पर 50 रन जड़े और उसके बाद वो आउट हो गए , के एल राहुल से पहले रोहित शर्मा ताबड़तोड़ 30 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन तब तक मैच भारत की झोली में आ चुका था , और बाद में सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर इंडिया को जीत दिलाई। टीम इंडिया ने 6.3 ओवर में ही 89 रन बनाकर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की आज भारतीय कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन भी था। इसलिए यह जीत उनके लिए ख़ास भी थी। इस जीत के साथ ही भारत रन रेट के हिसाब से अब अफ़ग़ानिस्तान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर काबिज़ हो गया है। और इस मैच के बाद जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।

