शादी की खुशियाँ बदली मातम में,जानिए क्या है मामला

धनबाद: धनबाद के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया । इस दुखद हादसे में दुल्हन की मां, मौसी और दादा समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। जिसके बाद अपार्टमेंट में राहत और बचाव कार्य चल रहा है । वहीं दूसरी तरफ बारात आ जाने के कारण वर और वधु पक्षों की सहमति के बाद सादगी से शादी की रस्म अदा की गई। और दुल्हन को परिवार में हुए हादसे के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद बिना किसी शोर शराबे के शादी को कराया गया । इस हादसे में सबसे अधिक नुकसान दुल्हन के परिवारों को ही उठाना पड़ा, क्योंकि घर में शादी समारोह होने के कारण दुल्हन की तरफ के कई रिश्तेदार पहुंचे थे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। हादसे में सबसे अधिक महिलाओं की मौत हुई। और 8 अन्य घायलोको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।