यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड वासियों की हर संभव सहायता की जाएगी: आर.के.सुधांशु

देहरादून : आज सुबह रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है। और संभावना जताई जा रही है कि यह युद्ध अभी कई दिनों तक चलेगा, जिससे की डर का माहौल बना हुआ है।और बता दें कि अभी भी यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में कई भारतीय फंसे हुए हैं। वहीं उत्तराखंड राज्य के भी कई नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिनको लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताई है और यूक्रेन में रह रहे छात्रों और अन्य नागरिकों के परिजनों को विश्वास दिलाया है की हम उत्तराखंड के लोगों को यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए प्रयासरत हैं,और विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय धैर्य रखने का है और केंद्र सरकार ने हमारी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी नेकल ही पीएमओ से संपर्क साधा था। उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा। और हमने केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करना भी शुरू कर दिया है ।

आज राज्य के प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को बताया कि उत्तराखंड राज्य से विभिन्न कार्यों,शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के नागरिक यूक्रेन में रह रहे हैं। अभी यूक्रेन में राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यहां रह रहे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों का विवरण यथा-उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पासपोर्ट नंबर इत्यादि प्राप्त किया जाना अपरिहार्य है, जिससे उनकी सुरक्षा के संबंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से उचित आवश्यक कार्रवाही की जा सके।
श्री आर.के सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देश दिये हैं कि अपने – अपने ज़िले से युक्रेन गए राज्य के नागरिकों के संबंध में सूचना प्राप्त की जाए तथा इमरजेंसी नंबर-112 पर विवरण उपलब्ध कराए जाने हेतु जनसामान्य को सूचित किया जाये तथा उसकी सूचना शासन को तत्काल रूप से उपलब्धकराई जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *