नॉन वेज पिज्जा डिलीवर करना पड़ा भारी,लगा साढ़े नौ लाख जुर्माना 

रुड़की: अक्सर ऑनलाइन फ़ूड आर्डर का शौक रखने वालो के लिए अहम् खबर है। दरअसल,उत्तराखंड के रुड़की में बीते दिन गुरूवार को  पिज्जा आर्डर किया था शाकाहारी और जब घर पर रिसीव हुआ तो,मांसाहारी पिज्जा डिलेवर किया गया। जिसके बाद पिज्जा कंपनी पर य्ये कृत्य काफी भारी पड़ गया। एक मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने इसे कंपनी की घोर लापरवाही और उपभोक्ता सेवा में कमी मानते हुए 9,65,918 रुपये का जुर्माना लगाया है। सुनवाई में पीड़ित उपभोक्ता ने कहा है कि उनका परिवार पूर्णतः शाकाहारी है। ऐसे में मांसाहारी पिज्जा पहुंचने के बाद उन्हें उल्टियां हुईं और तबीयत बिगड़ गई।

उपभोक्ता मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि रुड़की साकेत निवासी शिवांग मित्तल ने 26 अक्तूबर 2020 को शाम साढ़े आठ बजे डोमिनोज पिज्जा कंपनी को ऑनलाइन पिज्जा टाको व चोको लावा केक के लिए आर्डर किया था। डोमिनोज पिज्जा का कर्मचारी एक पैकेट में पिज्जा घर पर लाया और शाकाहारी पिज्जा की कीमत 918 रुपये प्राप्त की।उपभोक्ता ने बताया है कि उनकी हालत खराब हो गई है। चूंकि उपभोक्ता व उनका पूरा परिवार ही पूर्णतः शाकाहारी है। इसलिए उनके मन और स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा। पीड़ित उपभोक्ता ने पिज्जा कंपनी के खिलाफ थाना गंगनहर, रुड़की में भी शिकायत की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *