देशभर में मनाया जा रहा है दिवाली का त्यौहार, ऐसे करें लक्ष्मी पूजन

देशभर में आज दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। बाज़ारों में भी खूब रौनक दिखाई दे रही है। माना जाता है कि दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी घरों में विचरण करने आती हैं। और इसीलिए लोग इस दिन घर की अच्छे से सफाई करते है और सजाते है , क्योंकि कहा जाता है कि सफाई में ही महालक्ष्मी का वास होता है। मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन जो भी मन से माँ लक्ष्मी का स्वागत करता है तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर उसके घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।


आइए आपको बताते है दीवाली के दिन क्या-क्या करें :

: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

: सांयकाल पूजा से पहले फिर नहाकर देवी लक्ष्मीजी की पूजा करें, साथ ही गणेश पूजन भी करें।

: देवी लक्ष्मी के सामने चौकी पर मौली बांधें।

: चौकी पर छह चौमुखे और 26 छोटे दिये रखें, इनमें सरसों के तेल से प्रज्वलित करें

: पूजा के बाद अपने घर के हर कोने में दिये रखें।

नीचे दिए गए मन्त्र से देवी लक्ष्मी की पूजा करें

नमस्ते सर्वदेवानां वरदासि हरेः प्रिया।
या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां सा मे भूयात्वदर्चनात॥