कोलकाता : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले में आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने आज गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाजपा और संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन ने बंगाल सरकार को घुटनों पर ला दिया और इसी के चलते उन्हें मजबूरन शाहजहां शेख को गिरफ्तार करना पड़ा।
शाहजहां शेख गिरफ्तार, बीजेपी ने तृणमूल पर लगाए आरोप
सुकांत मजूमदार ने कहा, “भाजपा के लगातार आंदोलन की वजह से यह सरकार मजबूर हुई शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने के लिए। पहले से ही यह सरकार नहीं मान रही थी। ऐसा कुछ हुआ है। हमने पहले ही कहा था कि सरकार को बाध्य करेंगे, घुटनों पर ले आएंगे कि वे शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर हो जाएं। पुलिस ने शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसे उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर से गिरफ्तार किया गया।

