बारूदी सुरंग फटने से एक जवान शहीद: एलओसी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एलओसी बंदीचेचियन के पास आज एक बारूदी सुरंग में धमाका हुआ है। इस धमाके में सेना का एक जवान बुरी तरह घायल भी हुआ है। इससे पहले एलओसी पर नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में 30 अक्तूबर की शाम बारूदी सुरंग फटने से सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत दो जवान शहीद हुए थे। सेना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी तभी यह विस्फोटक घटना हुई थी। विस्फोट में घायल दोनों जवानों को गंभीर अवस्था में सैन्य अस्पताल ले जाय गया, लेकिन दुखद रहा की दोनों ही जवानों ने दम तोड़ दिया। 


शहीद होने वालों में लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार (निवासी बेगूसराय, बिहार) व सिपाही मंजीत सिंह (सिरवेवाला, भठिंडा-पंजाब) शामिल हैं।  जानकारी के अनुसार सेना की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान वह यह जांच कर रही थी कि सीमा पार से घुसपैठ तो नहीं हुई है। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें एक लेफ्टिनेंट स्तर के अधिकारी समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 
ख़बरों की मानें तो,जहां विस्फोट हुआ, वह पूरा क्षेत्र बारूदी सुरंगों के लिए पहले से चिह्नित है। यहां घुसपैठ की आशंका बनी रहती है, जिसे रोकने के लिए सेना ने बारूदी सुरंगे बिछा रखी हैं। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *