कन्याकुमारी में पीएम मोदी के ‘ध्यान’ को कांग्रेस ने कहा “ड्रामा”, खरगे बोले -इसका खर्चा कौन उठाएगा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में हैं। वे यहां तीन दिन विवेकानंद मेमोरियल में ध्यान करेंगे। जिसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है जिसके चलते आज शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में धर्म को नहीं लाना चाहिए। राजनीति और धर्म अलग-अलग विषय है।

पीएम मोदी वहां कन्याकुमारी में क्या ड्रामा कर रहे हैं, वहां करीब 10 हजार लोग हैं। यह देश के पैसे की बर्बादी है। देश में आचार संहिता लागू है। इसका खर्च कौन उठाएगा। अगर आपको इतनी ही आस्था है तो आप अपने घर पर यह काम करें। अपनी जेब से खर्च उठाएं।    पीएम मोदी भगवा कुर्ता और गमछे में दिख रहे हैं। वे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष बैठकर ध्यान कर रहे हैं। उनके हाथों में माला है और ओम की आवाज गूंज रही है। इस ध्यान मंडपम की खास बात यह है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक ध्यान किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *