आज़म खान और अखिलेश यादव की बढ़ी नज़दीकियां,गर्मजोशी से मिले दोनों नेता

बरेली : उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान बड़ा नाम है। रामपुर से आजम खान लंबे समय तक सपा से सांसद रहे चुके हैं। वहीं, अब योगी सरकार व केंद्र में मोदी सरकार के चलते आजम खान का कद कुछ काम होता दिख रहा है। इस बीच, शनिवार को अखिलेश यादव और आजम खान की नजदीकियां एक बार फिर सामने आईं हैं। अखिलेश यादव शनिवार को रामपुर-मुरादाबाद हाईवे पर थे। वह बरेली की ओर से आ रहे थे। इस बात की जानकारी आजम खान को हुई तो वह अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश से मिलने पहुंच गए। आजम खान ने उनका आगे बढ़कर गर्मजोशी से स्वागत किया। तो वहीं अखिलेश ने आजम खान का हाथ पकड़ा और उन्हें अपने साथ मुरादाबाद ले गए।
मिली खबरो के अनुसार आजम खान ने उनका गर्म जोशी से स्वागत कर गले लगाया तो अखिलेश यादव आजम खान का हाथ पकड़कर देर तक उनसे हालचाल लेते रहे। यह देख समर्थकों ने जोरदार दोनों नेताओं के जिंदाबाद के नारे भी लगाए. इसके बाद दोनों ने साथ में प्रेस वार्ता भी की। और भाजपा की सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।