कल देहरादून आएंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद,आने की ख़ास है वजह

देहरादून: कल यानी 5 फ़रवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद राजधानी देहरादून आएंगे। यहां वह प्रबुद्ध वर्ग की संगोष्ठी में भाग लेंगे। और आम बजट की विशेषताएं जनता को बताएंगे। रविशंकर प्रसाद के दौरे की जानकारी उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के बजट को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कई यह संगोष्ठी आयोजित कर रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी संगठन की टीम ,जिलों व मंडल स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवी व समाज के अन्य वर्गों के बीच बजट आधारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही महेंद्र भट्ट नें यह भी बताया कि सरकार के अच्छे कामों की जानकारी प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचना जरुरी है ,और इस बार के बजट को भी जनता को बताना इसलिए आवश्यक है जिससे कि जनता को इस बजट से बजट से कितना फ़ायदा मिल सकता है। सरकार के कार्यो और नजात को जन-जन तक पहुंचने के लिए ही पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कल देहरादून पहुंचेंगे।