कर्नाटक में कई दिनों से हिजाब मामला जारी है जिसपर अब राजीतिक रोटियां भी सिकना शुरू हो गयीं हैं। हिजाब विवाद में अब मलाला युसूफजई के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी शामिल हो गयीं हैं। जबकि जो प्रियंका ने बोला है उससे बवाल भी। प्रियंका गांधी ने आज सुबह बुधवार को कहा कि महिलाएं बिकनी पहनें या हिजाब, यह उनकी पसंद है। इस मामले में किसी को सलाह देने का कोई राइट नहीं हैं। कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से गरमाया ये हिजाब मामला अब तेजी से गंभीर मुद्दा बन रहा है। इसे लेकर देश-विदेश से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई ने बुधवार को बैठक बुलाई है, इसमें हिजाब विवाद पर विचार होगा। राज्य में तीन दिन के लिए स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
प्रियंका गाँधी ने आज किया ट्वीट-‘बिकनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनें और यह अधिकार उसे भारत के संविधान से मिला है। भारत का संविधान उसे कुछ भी पहनने की गारंटी देता है। इसलिए महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।
मलाला का मामलें पर बयान-नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला ने महिलाओं को पढ़ने से वंचित नहीं किए जानें की बात कही है और अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने भी इस पर अपनी राय प्रकट की है। तालिबान का कहना है कि अफगानिस्तान में महिलाओं को पर्दे में रहना होगा।

