कोरोना के कहर के बाद अब नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। ओमीक्रॉन के मामलें अब तेज़ हो रहे हैं। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में पैर पसार चुका है। बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं आज दिल्ली में चार और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की अब बढ़कर संख्या 77 पहुँच गई है। ख़बरों की मानें तो राजधानी दिल्ली में अब ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं। इस खबर से लोगों में दहशत हुई है। इन सभी 10 मरीज़ो में से एक को छुट्टी दी गई है, और नौ अभी भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।
इनमें से कोई भी गंभीर स्थिति तो नहीं हुई है लेकिन इस विषय पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई। ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां अब तक कुल 32 मामले मिल चुके हैं। वहीं राजस्थान 17 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात (4), कर्नाटक (3), केरल (5), आंध्र प्रदेश (1), तेलंगाना (2), पश्चिम बंगाल (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) है।WHO ने कहा है कि ओमीक्रॉन वायरस पर टीके की दोनों डोज़ भी कम असरदार है।
देश में 11 राज्यों में संक्रमण
अब तक कुल 32 मामले मिल चुके हैं। वहीं राजस्थान 17 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात (4), कर्नाटक (3), केरल (5), आंध्र प्रदेश (1), तेलंगाना (2), पश्चिम बंगाल (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और दिल्ली में (6) मामले हैं।

