सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को सेलाकुई में ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण किया। जहां आज आयोजित कार्यक्रम में केंद्र के डायरेक्टर निपेंद्र चौहान ने सगन्ध केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं और साथ ही कार्यक्रम में कैबिनेट शामिल हुए।
कांग्रेस का प्रदर्शन
सेलाकुई में सीएम के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्येंद्र चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
कांग्रेस की मांगे
1-शीशम बड़ा कूड़ाघर हटाया जाए।
2-नगर क्षेत्र सेलाकुई में ठप पड़ी पेयजल योजना को शुरू किया जाए।औद्योगिक इकाइयों में 70% स्थानीय निवासियों को रोजगार दिया जाए।
3-सेलाकुई में पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरू की जाए।
4-सेलाकुई में 3 वर्षों से बंद पड़ा शौचालय खोला जाए।
5-सेलाकुई क्षेत्र में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों को तुरंत बंद किया जाए।
6 -सेलाकुई बाजार को जाम से मुक्त कराने के लिए ठोस पहल की जाए।

