काशीपुर में हुआ बड़ा हादसा,एनएच-74 की घटना

काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में एनएच- 74 पर बीते रात भयावह सड़क हादसा हुआ हालाँकि इसमें कोई जानहानि नहीं हुई है। रात में एक कार अचानक आग लगने से डिवाइडर से जा टकराई। आग से लपटे उठने लगीं और सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद उसपर काबू पाया।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  कार स्वामी रुद्रपुर निवासी रमेश लाल ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार से काशीपुर आए थे। देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह राहुल शर्मा, अरुण और छोटू निवासी रुद्रपुर के साथ वापस अपने घर रुद्रपुर जा रहे थे। कार को राहुल के हाथो थी।

आईटीआई थाना क्षेत्र में परमानंदपुर के पास एनएच 74 पर गलत दिशा से ट्रक आ गया। उससे बचने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार का इंजन डिवाइडर में बुरी तरह फंस गया था। सभी लोग कार से उतरे ही थे कि इसी दौरान कार में तुरंत आग लग गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *