विधानसभा में बोले यूपी सीएम योगी- तालिबानी समर्थकों को आनी चाहिए शर्म

लखनऊ : तालिबान का पक्ष लेने वाले समर्थकों पर आज यूपी सीएम योगी ने चुप्पी तोड़ी,उन्होंने आज विधानसभा में कहा कि जो लोग तालिबान के पक्षधर हैं उन्हें वहां की औरतों और बच्चों के बारे में विचार करना चाहिए। ये बात आज  विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी ने कही है। प्रदेश मुख्यमंत्री ने ये भी,कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार आया है। यहाँ सरकार की सख्ती के चलते माफियाओं की संपत्तियो को जब्त किया गया है ध्वस्त भी की है। अब इन संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा। 

यूपी मुख्यमंत्री योगी ने आज सदन में ये भी कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रज, काशी व अयोध्या क्षेत्र का विकास किया जाना शुरू हो गया है। पहले भगवान राम, कृष्ण और महादेव का नाम लेना सांप्रदायिक माना जाता था पर अब खुद को रामभक्त साबित करने की होड़ लगी हुई है। यह हमारी बड़ी विजय है। पहले भी कुंभ का भव्य आयोजन हो सकता था पर सरकारें डरती थीं कि कुंभ के लिए कुछ कर देंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे।

उन्होंने सरकार की विशेष उपलब्धियों को बताते हुए,1000 योग्य युवाओं को लैपटॉप व टैब देने के साथ ही तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को भत्ता देने का ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर को एक जुलाई से 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। कोरोना काल में प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया गया है। योगी ने बताया कि गरीबों को राशन देने के लिए 15 से 25 किलो वाले बैग उपलब्ध करवाए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *