एक पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार,कोर्ट में पेश  

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार हुआ है। ये बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके पास से कुछ अहम् राष्ट्रीय संवेदनशील दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को हावड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्त में लिया। अधिकारी ने बताया कि उसे देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल है। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है उसके पास से मोबाइल फोन में तस्वीरें, वीडियो और ऑनलाइन चैट के रूप में गुप्त जानकारी मिली है। 

बताया गया है कि खुफिया जानकारी उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया एजेंट को दी। कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी पहले दिल्ली में रहता था। उस व्यक्ति आज शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *