लखनऊ के एक होटल में लगी भीषण आग,2 की मौत 

लखनऊ: यूपी  के लखनऊ में हजरतगंज इलाके में एक होटल में भीषण आग लगी है। आग होटल लिवाना में लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया तुरंत मौके पर पहुंची है। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फस गए हैं और दम घुटने से लोग बेहोश भी हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच होगी,और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में भीषण आग लगी है। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। धुएं में दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल कर्मी भी बेहोश हो गया है। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौके 15 गाड़िया पहुंच चुकी हैं। तीसरी मंजिल की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर करीब छह एम्बुलेंस और पहुंच गई हैं। रास्ते को बंद कर दिया गया है। 38 से 40 लोग वहां पर रुके हुए थे जिसमें से पुलिस विभाग के अनुसार 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *