लखनऊ : कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुने गए जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने तंज कस्ते हुए कहा है कि “कांग्रेस अपने बुरे समय में ही दलितों को आगे करती है और उन्हें बलि का बकरा बनाती है। यह उनका छल है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि कांग्रेस का इतिहास देखा जाए तो साफ़ है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा व तिरस्कार किया। इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लंबे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है।
मायावती का कांग्रेस पर बड़ा आरोप,कही ये बात

