T-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने द० अफ्रीका को दिया 185 रनो का लक्ष्य

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) : टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में सुपर 12 का मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 185 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 52 और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए नॉर्टजे ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार विकेट झटके। पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर अपने सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद को जिंदा रखना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका को शुरुआत में ही दो झटके लगे हैं। क्विंटन डिकॉक बिना खाता खोले आउट हो गये, जबकि रीले रूसो 7 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों को पवेलियन का रास्ता शाहीन अफरीदी ने दिखाया।