मुंबई : भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली जल्द ही अपने पद से हट सकते हैं। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सभी पदों के लिए चुनाव होने वाले हैं। वहीं 18 अक्टूबर को मुंबई में बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे हैं और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह ले सकते हैं। रोजर बिन्नी साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थे। फिलहाल वह कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट हैं। रोजर बिन्नी एक गेंदबाज थे। उन्होंने अपने करियर में कुल 27 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 47 विकेट अपने नाम किए। वहीं 72 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 77 विकेट चटकाए. रोजर ने अपने बल्ले से भी काफी योगदान दिया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 830 और वनडे में 629 रन शामिल हैं। इन सबके अलावा रोजर बिन्नी भारतीय टीम के चयनकर्ता भी रहे चुके हैं. रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भी भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।
बीसीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए होंगे। चुनाव लड़ने के लिए इन पदों पर 11 और 12 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करना है। उम्मीदवारों को 11 और 12 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करना होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। दो से अधिक दावेदार होने पर 18 अक्टूबर को मतदान होगा।
BCCI : सौरव गांगुली का कार्यकाल ख़त्म,जानिए कौन होगा अगला अध्यक्ष

