IND vs ENG: आज वनडे सीरीज जीतने मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

लंदन : आज मंगलवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वनडे सीरीज की शुरुआत होगी इसका होगी। पहला मैच ओवल मैदान पर आज शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा। भारत ने टेस्ट मैच गंवाने के बाद टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की और 2-1 से सीरीज अपने नाम की। अब टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने की चुनौती है। सारा ध्यान टी-20 विश्व कप को लेकर है। यह सीरीज रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे तीन सीरीज में ही जीत मिली है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था। अंतिम बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत मिली है।

इंग्लैंड ने भारत से अभी तक आठ सीरीज में जीते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लगाने से बचेंगे, लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली/श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुक ठाकुर/प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, मैथ्यू पार्किंसन और रीस टॉपली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *