उत्तराखंड : महंगाई में आई हल्की गिरावट 

उत्तराखंड में देश के अन्य राज्यों के मुताबिक़ महंगाई में कुछ गिरावट आई है। पिछले तीन महीनों में महंगाई मामूली रूप से गिरावट पर है। मई में राज्य की महंगाई दर 6.04 प्रतिशत रही, जबकि अप्रैल में यह 6.77 प्रतिशत थी। आम आदमी की जरूरत से जुड़ी वस्तुओं के दाम अब भी अधिक ही  बने हुए हैं। 

बीते दिन सोमवार को केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नेशनल सैंप सर्वे ऑफिस के हाल ही में जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से यह बात कही है। एसएसओ के मई के सूचकांक के अनुसार, देश में सबसे अधिक महंगाई दर तेलंगाना में 9.45 प्रतिशत रही। जबकि सबसे कम 4.82 प्रतिशत महंगाई दर केरल राज्य की रही। उत्तराखंड महंगाई दर के मामले में देश में 15वें स्थान पर है। मार्च में यह 14वें, अप्रैल में 17वें स्थान पर रहा है। 

सब्जी बेहद महँगी-सब्जियों की महंगाई सभी जिंसों में अधिकतम 18.26 प्रतिशत रही और वसा की महंगाई दर 13.26 प्रतिशत आंकी गई। फुटवियर की महंगाई दर 10.72 प्रतिशत रही। ईंधन व गैस और परिवहन व संचार में महंगाई दर समान यानी 9.54 प्रतिशत रही। अंडों व तिलहन की महंगाई में कुछ कमी दिखी है।उत्तराखंड में 6.04, बिहार में 5.97, छत्तीसगढ़ में 5.92, पंजाब में 5.77, तमिलनाडु में 5.72, हिमाचल में 5.63, दिल्ली में 5.57, केरल में 4.82 प्रतिशत रही। जबकि देश में 7.04 प्रतिशत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *