मुंबई : रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को शान की सवारी माना जाता है। हमारे देश में इस बाइक काे लेकर एक अलग ही क्रेज है. लोग बड़े शौक से यह गाड़ी खरीदते और चलाते हैं. लेकिन इसे खरीदना सबके बस की बात नहीं. इसीलिए लोग सेकेंड हैंड मार्केट का रुख करते हैं. जहां कम कीमत चुकाकर बुलेट खरीदने का शौक पूरा हो जाता है.नई बाइक्स की कीमतें हर साल बढ़ जाती हैं और अब एक नई 125cc बाइक की कीमत भी एक लाख रुपये तक पहुंच ही जाती है. ऐसे में जब बड़े रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो ईएमआई ऑप्शन या सेकेंड हैंड बाजार काफ़ी मददगार साबित हो सकता है।
बाजार में आपको कई जगह पर पुरानी बाइक्स आसानी से मिल जाएंगी. यह बात और है कि इसमें धोखा होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में अब कई ऐसे ब्रांड्स मार्केट में आ गये हैं जो पुरानी बाइक्स में डील करते हैं और ग्राहकों को नयी गाड़ी खरीदने जैसा एक्सपीरिएंस देने की कोशिश करते हैं। हम यहां आपको रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के कुछ ऑप्शंस बता रहे हैं, जो आपके बजट में भी फिट होने के साथ ही अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं।हम आपको बता रहे हैं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 पर मिल रही एक ऐसी डील के बारे में, जिसके तहत आपको यह मोटरसाइकिल हीरो पैशन से भी कम कीमत में मिल जाएगी. हम आपको जिस बुलेट बाइक की बात कर रहे हैं, वह सेकेंड हैंड बाइक है और bikes24 नाम की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

