यूपी सीएम योगी का बड़ा एलान,बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी  

 लखनऊ : आज यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम के लिए बड़ी घोषणा की है। जो भी छात्र परिणामों का बेसब्री से  इंतजार कर रहे हैं उनके लिए बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी खबर आई है। लेकिन अभी तक सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस है लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर अफसरों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परिणाम समय से जारी किए जाएं।  48 लाख उम्मीदवारों और उनके परिजनों एवं शिक्षकों सहित करीब दो करोड़ लोगों को यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रिजल्ट जल्द एवं निर्धारित समय-सीमा में जारी होंगें।  उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।  हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई तारीख नहीं बताई गई है। आज सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *