प्रयागराज : गौरतलब है कि यूपी में नूपुर शर्मा के बयान के बाद कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी है,इसी कड़ी में प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के 40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी हुई है। इन्हीं तस्वीरों से अब पोस्टर तैयार किए जाएंगे। घटनास्थल के पास लगे सर्विलांस कैमरों के वीडियो फुटेज में उपद्रवियों की तस्वीरें कैद हुई थीं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।एसएसपी अजय कुमार ने कहा है कि अटाला बवाल में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर पुराने शहर में शाम तक लग जाएंगे। वीडियो फुटेज के आधार पर कुल 40 उपद्रवियों का पोस्टर जारी किए गए हैं। अदालत ने कहा कि लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के अपराध के हैं। पर्याप्त आधार नहीं है। एक दिन पूर्व भी आधा दर्जन आरोपियों की जमानत अर्जी मजिस्ट्रेट की अदालत खारिज हो गई है।
40 उपद्रवियों की तस्वीर जारी,पोस्टर होंगे तैयार

