नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी करवाई के विरुद्ध याचिका पर सुनवाई के लिए हामी भरी है। जिसकी सुनवाई आगामी 15 अप्रैल की तारीख को होगी। ख़बरों की माने तो, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच मामले की सुनवाई करने वाली हैं।
इससे पहले शीर्ष कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया था और केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी व रिमांड के खिलाफ अपील की है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा, गिरफ्तारी अविश्वसनीय दस्तावेज पर आधारित है और हमसे छिपाई गई है। इस पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ईमेल भेजें, मैं इस मामले को देखेंगे।

