मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा फूटा है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो घिनौना कृत्य हुआ है वो पूरी तरह अस्वीकार्य है। सरकार इस पर तुरंत कार्रवाई करें और कोर्ट ने कहा है कि अगर सरकार इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सांप्रदायिक टकराव के क्षेत्र में महिलाओं को किसी चीज की तरह इस्तेमाल करना संविधान का साफ़ तौर पर उल्लंघन है। घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह काफी परेशान करने वाला है। सरकार अगर कोई एक्शन नहीं लेती है तो हम लेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूरी जानकारी मांगी है। मीडिया में जो भी इस घटना के बारे में दिखाया गया और इस हिंसा के बीच महिलाओं का इस्तेमाल संवैधानिक लोकतंत्र की भावनाओं के खिलाफ है। सुनवाई अगले शुक्रवार तक टाल दी है।

