नई दिल्ली : DRDO ने आज शुक्रवार को नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। परीक्षण आज सुबह 10:30 बजे ओडिशा के इंटीग्रेटेड परीक्षण रेंज, चांदीपुर से हुआ। परीक्षण बहुत कम ऊंचाई पर एक उच्च गति वाले मानव रहित हवाई लक्ष्य पर किया गया। हथियार प्रणाली द्वारा लक्ष्य को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट किया गया।
ख़ुशी का दिन: आकाश मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण,राजनाथ सिंह ने दी बधाई

