नई दिल्ली : राज्यों में हाड कांपने वाली ठण्ड से अभी भी राहत मिलने की उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। जमीन से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित है और कोहरे के कारण सड़कों पर ,वाहनों की जाती धीमी पड़ी है।
शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा रहा। आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। दिल्ली में बीते दिन गुरुवार की रात सबसे न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज हुआ और कोहरे से देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चलीं। आगामी 17 जनवरी को सुबह कोहरा छाने और आगामी शनिवार से दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त होगी। दिन में आसमान साफ रहने के कारण रात में पारा गिर सकता है। बीते दिन बृहस्पतिवार को 150 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय पर नहीं चलीं और 240 से अधिक विमान भी रनवे से 15 मिनट से 1 घंटे तक की देरी से आने-जाने के लिए मजबूर रहे। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर रहने की संभावना है