बिहार के बेतिया में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान राजद अल्पंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सादिक खान ने मंच पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। राजद नेता ने कहा कि चंद नफरती लोग देश में भाई को भाई से लड़वाकर नफरत फैलाना चाहते हैं। मैं लालू यादव का सिपाही हूं। हमारे सुप्रीमो अच्छा बिहार बनाना चाहते है। लेकिन कुछ लोग धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, सादिक खान का मंच पर हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।उन्होंने मंच से ये भी कहा कि अक्सर राजद नेता सनातन धर्म, हिंदू देवी-देवताओं और मंदिरों पर उंगलिया उठाते आए हैं। किस ने रामचरितमानस पर सवाल उठाया है तो कोई मंदिर जाने को गलत रास्ता बता रहा है। एक तरफ राजद के नेता लगातार हिंदू धर्म को लेकर बयानबाजी करते नज़र आ रहे हैं वहीँ अलग राजद खुद को सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी कहती है।
जब मुस्लिम नेता ने मंच पर पढ़ा हनुमान चालीसा,वीडियो वायरल

