7.8 तीव्रता का भूकंप, 100 से ज्यादा की मौत,इमारतें टूटी 

तुर्किए और पड़ोसी देशों में भूकंप से दहल गए हैं ये देश जहां इस बड़ी घटना से दुखद खबरे भी सामने आयीं हैं। नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की तरफ यह झटके महसूस हुए हैं। इस भूकंप का प्रभाव सीरिया तक दिखा है।  जानकारी के अनुसार, भूकंप की वजह से कई इमारतें गीर गयीं हैं। तुर्किए में अब तक 53 लोगों की मौत हुई है। वहीं, सीरिया में जान गंवाने वालों को आंकड़ा 90 तक पहुंच गया है। 500 से ज्यादा लोग घायल हैं।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है। 16 इमारतों को नुकसान हुआ है और यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। सनलिउर्फा मेयर ने फिलहाल 15 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। 
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार,भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर (16 मील) दूर था।  यह 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप के झटके दूर सीरिया तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं।b

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *