एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई अजीबोगरीब घटना,जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली : एयर इंडिया के विमान में फिर एक शराब पिए हुए पुरुष यात्री द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पेरिस से नई दिल्ली आ रहे विमान में शख्स ने महिला यात्री के कंबल में पेशाब कर दिया। इस मामले में एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि पुरुष यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उसने लिखित माफी मांग ली है। बता दें कि इससे पहले नशे में धुत एक व्यक्ति ने पिछले साल 26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में बिजनेस क्लास में एक महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
बता दें कि यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 142 में हुई। इसको लेकर एयरक्राफ्ट के पायलट ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से शिकायत की थी, जिसके बाद पुरुष यात्री को पकड़ा लिया गया था।