Breaking News: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के तेज़ झटके

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के इलाके में अभी अभी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर में बताया जा रहा है ।अभी तक इन झटकों से किसी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की ख़बर नहीं मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भूकंप रात 7.58 मिनट पर आया, और रिक्टर स्केल पर इस भूकंप तीव्रता 5.9 मापी गई। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही भूकंप के यह झटके पाकिस्तान के लाहौर और आसपास के इलाके में भी महसूस किए गए ।