मुख्यमंत्री योगी ने ई-स्वनिधि योजना की शुरुआत की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरूवार लखनऊ में कार्यक्रम में ‘पीएम स्वनिधि’ एवं ‘स्वयं सहायता समूह ऋण योजना’ के अंतर्गत 11,000 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया। उन्हें ई स्वनिधि योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से किया गया है। 

पंजाब नेशनल बैंक के अध्यक्ष अतुल कुमार गोयल ने कहा कि पीएनबी 10 हजार से अधिक शाखाओं से सेवा दे रहा है। बैंकिंग की 12 प्रतिशत सेवा पीएनबी दे रहा है। पीएम स्वनिधि योजना में प्रदेश में 2 लाख से अधिक वेंडर्स को लोन दिया है। डिजिटल प्लेटफार्म बनाया गया है। पीएनबी यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में पुरी सहायता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर की सीमा दीक्षित, सुनील तिवारी गोरखपुर, शिवम निषाद रायबरेली, अमेठी की आलिया, कन्नौज के अजीत कुमार और जय भोले व महिला स्वयं सहायता समूह को भी लोन का चेक वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *