Breaking : 11 विदेश यात्रियों में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट

नई दिल्ली : विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों के सैंपल इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों पर लिए गए थे। जांच में कोरोना संक्रमित मिले 124 यात्रियों को आइसोलेट कर दिया गया है और 124 पॉजिटिव संक्रमितों में से 40 की जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे भी समानें आ गए हैं। ओमिक्रॉन के XBB.1 सब स्ट्रेन के सर्वाधिक 14 सैंपल मिले। वहीं, एक में बीएफ.7.4.1 का मामला है। 


देश में कोविड संक्रमण में मामूली बढ़ोतरी हुई है।  पिछले 24 घंटे में 188 नए केस मिले, जबकि बीते दिन बुधवार को 174 नए केस थे और  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक़, देश में अब तक कुल 4,46,79,319 संक्रमित हो गए हैं। वहीं, सक्रिय कोविड केस की संख्या घटकर 2554 रह गई है। अब तक 5,30,710 की मौत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *