पुलिस दूरसंचार विभाग की लिखित परीक्षाओं की घोषणा  

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्यालय के संवाद – 208 दिनांक 08.04.2022 द्वारा आगामी 16 प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। उक्त परीक्षा कार्यक्रम में कम संख्या-06 पर अंकित पदनाम- मुख्य आरक्षी परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित है.

परीक्षा तिथि – दिनांक 31 जुलाई, 2022 (रविवार)

वि० सं०-44 / UKSSSC / 2021 पदनाम- मुख्य आरक्षी विभाग का नाम पुलिस दूरसंचार विभाग

समय – प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे के मध्य

लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किये जायेंगे जिसमें परीक्षा केन्द्र तथा अन्य महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश अभ्यर्थियों के उपयोगार्थ आयोग वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in उपलब्ध होंगे। अतः अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि कृपया आयोग वेबसाइट का निरंतर संज्ञान लेते रहें। यह भी सूचित करना है कि अन्य परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम अलग से जारी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *