हरिद्वार : आज सोमवार को भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग करते हुए कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सांसद साक्षी महाराज ने मांग की हाल के समय में राजस्थान में घटी घटनाएं बेहद सोचने का मुद्दा। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उदयपुर में दर्जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या की। कानून व्यवस्था कायम रखने में राजस्थान सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार को राजस्थान सरकार को भंग कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।
हिंदू देवी देवताओं का हो रहा अपमान –
साक्षी महाराज ने राजस्थान के साथ साथ चल रहे डॉक्यूमेंट्री काली को पोस्टर लेकर हो रहे बवाल पर कहा कि “हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना एक चलन सा बन गया है। फिल्म के पोस्टर में मां काली का अपमानजनक चित्रण कर करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाली फिल्मकार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसपर रोकथाम के लिए सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए।

