ऋषिकेश में चेतावनी जारी, अलर्ट रहने के आदेश 

आज राजधानी देहरादून में दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और झमाझम बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर भी कभी कम और कभी बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के  सोमवार सुबह 8:00 बजे गंगा का जलस्तर 338.51 मीटर, दोपहर 12:00 बजे 338.50 और दोपहर 2:00 बजे तक गंगा का जलस्तर 338. 3 4 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी रेखा 339.50 से 1.16  मीटर नीचे है।


दो दिन से बंद फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मार्ग भी आज सोमवार सुबह खोला गया।  भारी बारिश के चलते रास्ता दो स्थानों पर बंद था। रास्ता खुलने के बाद 145 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए। वहीं, रविवार रात से बंद बदरीनाथ हाईवे भी आवाजाही के लिए खुल गया है। 

 254 सड़के बंद –

रविवार को प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 254 सड़कें बंद हो गईं। जबकि इनमें से मात्र 63 सड़कों को ही खोला जा सका है। 18 राज्य स्तरीय मार्ग, 11 जिला मुख्य मार्ग, सात अन्य जिला मार्ग, 89 ग्रामीण सड़कें और 128 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *