देश में कोरोना तो ख़तरा बना ही है सबसे ज्यादा कोरोना के पैर बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैल रहा है। इस वायरस ने कम, समय में इंडस्ट्री के कई लोगों को अपनी चपेट में लिया है और अब मशहूर सिंगर सोनू निगम भी कोरोना पॉज़िटिव निकले हैं। जी हां, सोनू निगम कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और वह वहीं पर क्वारंटीन में हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लोगों को अपना ध्यान रखने की बात कही है।
इंडस्ट्री पर कोरोना हुआ हावी,अब सोनू निगम हुए संक्रमित

